रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम कुरा चुर्क में रेलवे ट्रैक के किनारे एक नवजात बालिका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नवजात बच्ची की जिंदगी खतरे में होने की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। डायल 112 पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची टीम ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर तत्काल उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल नवजात चिकित्सकों की निगरानी
7:51 PM, Nov 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम कुरा चुर्क में रेलवे ट्रैक के किनारे एक नवजात बालिका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नवजात बच्ची की जिंदगी खतरे में होने की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। डायल 112 पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची टीम ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर तत्काल उपचार के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल नवजात चिकित्सकों की निगरानी में है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर अंशु गिरि एवं सुधा गिरि तथा डायल 112 की पुलिस टीम संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रेलवे ट्रैक के किनारे मिली नवजात बालिका को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए।इस संबंध में परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि कहीं भी कोई नवजात शिशु अथवा बच्चा लावारिस, असुरक्षित या संकटपूर्ण परिस्थिति में दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। यदि कोई व्यक्ति बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थ है तो उसे किसी असुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय बाल कल्याण समिति अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से वैधानिक संरक्षण की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। समय पर दी गई एक छोटी-सी सूचना किसी मासूम की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें






