होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

तलाक के मुकदमे की रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर में भारतीय स्टेट बैंक के पास कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने अपने साले और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

4:44 PM, Nov 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तलाक के मुकदमे की रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मधुपुर में एसबीआई के पास हुई घटना, साले और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमासोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर में भारतीय स्टेट बैंक के पास कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने अपने साले और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे तलाक के मुकदमे की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेर बांध निवासी चंद्रबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से पशु आहार और पॉलिशर खरीदने के साथ बैंक संबंधी काम से मधुपुर जा रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचते ही जयमोहनी पोस्ता निवासी अंशु, राहुल और दो अन्य लोग बाइक से वहां पहुंचे और उनसे कहासुनी करने लगे।आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने एकराय होकर चंद्रबली पर हमला कर दिया। लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में उनकी नाक, आंख, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गए।होश में आने के बाद चंद्रबली ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे उनके पिता उन्हें उपचार के लिए नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।पीड़ित के मुताबिक, पत्नी के साथ चंदौली परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आरोपी पहले भी उन्हें और उनके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उनका आरोप है कि इसी रंजिश में उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions