ओबरा पुलिस ने बंद मकान में चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद
ओबरा पुलिस ने बंद मकान में चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार रुपये बरामद
8:40 PM, Jul 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त 31 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना ओबरा पर दर्ज मुकदमा संख्या 156/2026, धारा 305, 331(4) एवं बढ़ाई गई धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन आरोपियों को पुरानी पुलिस लाइन, नई बस्ती ओबरा के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, चोपन रोड स्थित तिवारी भवन निवासी राजेश कुमार तिवारी ने अपने बंद पड़े मकान से सोने के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच उन्होंने रेलवे लाइन की ओर से मकान में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि चोरी के दौरान नकदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। चोरी किए गए आभूषणों में सोने की चेन, कान की बाली और नाक की कील को सामू उर्फ बाहुबली ने एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था। बरामद 31 हजार रुपये उसी बिक्री से प्राप्त धनराशि का हिस्सा है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेचू उर्फ विधायक (24), कोमल (22) तथा सामू उर्फ बाहुबली (25) के रूप में हुई है। तीनों सेक्टर-10 नई बस्ती, ओबरा के निवासी हैं, जबकि सामू का मूल निवास गढ़वा (झारखंड) बताया गया है।इस कार्रवाई को थाना ओबरा के उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, हेड कांस्टेबल अनिल गुप्ता तथा आरक्षी कुलदीप की टीम ने अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें






