जिला कारागार गुरमा का अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण,सुरक्षा, बंदियों की स्थिति, भोजन, चिकित्सा और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा का बुधवार, 24 सितंबर को जिला जज (DJ), अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया
8:34 PM, Sep 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा का बुधवार, 24 सितंबर को जिला जज (DJ), अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया।अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।संयुक्त निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें






