BREAKING
विज्ञापन

सर्पदंश का शिकार हुआ वृद्ध, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी

सोनभद्र: कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव वार्ड संख्या 15 में बृहस्पतिवार की देर शाम 60 वर्षीय राम नरेश पुत्र स्व. विशुन को अज्ञात सर्प ने काट लिया, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है

12:09 PM, Aug 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सर्पदंश का शिकार हुआ वृद्ध, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




 सोनभद्र। , दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव वार्ड संख्या 15 में बृहस्पतिवार की देर शाम 60 वर्षीय राम नरेश पुत्र स्व. विशुन को अज्ञात सर्प ने काट लिया, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे राम नरेश सड़क किनारे स्थित अपने गौशाला से लगभग 80 मीटर दूर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अंधेरा होने के कारण उनका दायां पैर अचानक एक अज्ञात सांप पर पड़ गया। पैर पड़ते ही सांप उनके पैर में निपट गया ।रामनरेश द्वारा पैर झटकने पर वहां से सांप भाग निकला।घर पहुंचकर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से निजी वाहन के जरिए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।फिलहाल सीएचसी दुद्धी के चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह की देखरेख में वृद्ध का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions