विषैले जंतु के काटने से वृद्धा की मौत
विषैले जंतु के काटने से वृद्धा की मौत
8:24 PM, Jul 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार रात विषैले जंतु के काटने से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव स्थित कोटवार टोला निवासी मोहरमनी देवी, पत्नी रामदेव, बुधवार रात भोजन करने के बाद घर में चारपाई पर सो रही थीं। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो वह नहीं उठीं। चादर ओढ़े होने के कारण परिजनों को शुरुआत में स्थिति का अंदाजा नहीं हुआ।
बाद में चादर हटाने पर उनके मुंह से झाग निकलता दिखाई दिया और तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने शाम करीब पांच बजे बभनी थाने को सूचना दी।(son)
यह भी पढ़ें
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है(प्रभात)






