होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोमवार को शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, घंटा-घड़ियाल व शंखनाद से गूंजे मंदिर

सोमवार को शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, घंटा-घड़ियाल व शंखनाद से गूंजे मंदिर

7:39 AM, Aug 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोमवार को शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, घंटा-घड़ियाल व शंखनाद से गूंजे मंदिर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। श्रावण मास के पवित्र पहले सोमवार को पूरा नगर शिवभक्ति में लीन नजर आया। तड़के से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। नगर के प्राचीन शिवाला मंदिर, श्री कन्हरेश्वर महादेव मंदिर, लौवा नदी स्थित श्री हीरेश्वर नाथ शिव मंदिर, मल्देवा स्थित कैलाश कुंज तथा शिवाजी तालाब स्थित प्राचीन शिवालय सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। भक्तों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना की।मंदिर परिसरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज और शंखनाद के बीच “हर-हर महादेव” तथा “जय भोलेनाथ” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण मास के सोमवार को सच्चे मन से भगवान शिव का जलाभिषेक करने और उन्हें बेलपत्र अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों में पहुंचे।विशेष रूप से प्राचीन शिवाला, श्री कन्हरेश्वर महादेव मंदिर, लौवा नदी स्थित श्री हीरेश्वर नाथ शिव मंदिर, मल्देवा स्थित कैलाश कुंज तथा शिवाजी तालाब स्थित शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दिनभर चले पूजा-अर्चना के क्रम से पूरा नगर शिवमय और भक्तिमय बना रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions