होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मैथिली शरण गुप्त जी के 140 वे जन्म दिवस पर विंध्या क्लब के सभागार में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मैथिली शरण गुप्त जी के 140 वे जन्म दिवस पर विंध्या क्लब के सभागार में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

9:16 PM, Aug 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: सुरेश गुप्त ग्वालियरी

मैथिली शरण गुप्त जी के 140 वे जन्म दिवस पर विंध्या क्लब के सभागार में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

.. 
विंध्य नगर बैढ़न.. स्वतंत्रता सेनानी, पद्मविभूषण , राष्ट्रकवि दद्दा मैथिली शरण गुप्त जी के 140 वे जयंती पर सिंगरौली गहोई वैश्य समिति द्वारा NTPC विंध्यनगर स्थित विंध्या क्लब के सभागार में विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शक्तिनगर, खड़िया,मोरवा दूधिचूआ, बैढन एवं विंध्य नगर के गहोई वैश्य बंधुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर दद्दा जी को नमन किया, इस अवसर पर गहोई वैश्य समिति के अध्यक्ष जगदीश कटारे ने सभी आगंतुक बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के चिरगांव में गहोई परिवार में दद्दा जी का जन्म हुआ था, आपने स्वतंत्रता आंदोलन में महती भूमिका निभाई, महात्मा गांधी ने आपको राष्ट्र कवि की पदवी प्रदान की, आपकी कृतियों में रंग में भंग, भारत भारती, जयद्रथ वध, पंचवटी, साकेत तथा यशोधरा जैसी काव्यकृतियां राष्ट्र को प्रदान की, समिति के वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर मोर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते है, सिंगरौली के प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ डॉ राजेश सेठ ने दद्दा जी के पारिवारिक पृष्ठभूमि पर विचार व्यक्त करते हुए कहा दद्दा जी का परिवार संत स्वभाव का रहा है, आप वैष्णव संत थे जो कि आपके रचनाओं में प्रतिबिंबित होता है, खडिया से पधारे विवेक नीखरा ने कहा कि दद्दा जी के कृतियों ने स्वतंत्रता संग्राम में चेतना प्रदान की आपकी रचनाओं ने नारियों को गौरव प्रदान किया है, दुद्धी चुआ से पधारे वरिष्ठ शिक्षक नीलेश कुमार रावत ने इस अवसर पर अपने मधुर स्वर में राष्ट्र भक्ति के गीतों से समां बांध दिया, प्रतिष्ठित संस्थान सासन के सुरक्षा अधिकारी धीरज गुप्ता ने दद्दा जी को युगशिल्पी, खड़ी बोली के सरस्वती पुत्र एवं महान साहित्यकार बताया, गहोई समाज सिंगरौली समिति के संरक्षक वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार सुरेश गुप्त ग्वालियरी ने आपको कर्तव्य निष्ठ, राष्ट्र प्रेम, मानवता, और नारी सम्मान का प्रेरणा दायक कवि बताते हुए अपनी स्व रचित कविता का पाठ किया, खंडिया से पधारी कक्षा नौ की बालिका कु अर्पिता नीखरा ने अपने सुमधुर आवाज में अनेक गीत प्रस्तुत किए, अन्य सामाजिक बंधुओं ने दद्दा जी के रचनाओं का पाठ का नमन किया, इस कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे समिति सचिव गौरव नौगरईया ने सभी आगंतुक बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमें एक दूसरे के निकट लाता है, ऐसे आयोजन वर्ष में अनेको बार होना चाहिए, सभी वैश्य बंधुओं ने इस सफल आयोजन के लिए गहोई समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में वैश्य बंधु जगदीश कटारे, विवेक गुप्ता, नीलेश कुमार रावत, हरिशंकर गुप्ता, सचिन गुप्ता, कृपा शंकर कटारे, दीपक कटारे, विकास रूसिया, विवेक रावत, ब्रिज किशोर महतेले, अमित गुप्ता, विपिन गुप्ता, विक्रम गुप्ता, डॉ राजेश सेठ, धीरज गुप्ता, अमित गुप्ता सहित मातृ शक्ति के सम्मानीय उपस्थित रही, इस अवसर पर राष्ट्रीय खो खो खेल के राष्ट्रीय अंपायर, एवं चित्तौड़ गढ़ में आयोजित दस मीटर सीनियर पुरुष चैम्पियन शिप में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले गहोई बंधु स्पोर्ट टीचर अर्पित महतेले की अनुपस्थिति में आपके पिता श्री और माता जी को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया, समापन स्वरूचि सहभोज के साथ संपन्न हुआ!!

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions