धनखोर में दीपावली के अवसर पर होने वाली श्री रामलीला समिति की खुली बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन।
28 अक्टूबर से 8 नवंबर तक रामलीला का आयोजन, 8 नवंबर को दीपावली के अवसर पर मेला लगाने पर बनी सहमति। लगातार दूसरे वर्ष में श्री गणेश प्रबंधक और आशीष गुप्ता चुने गए अध्यक्ष।
sonbhadra
5:00 PM, Sep 13, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम धनखोर में आगामी रामलीला एवं दीपावली मेला आयोजन को लेकर 13 सितंबर 2026, रविवार को श्री रामलीला संस्कृति मंच, धनखोर के तत्वावधान में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत भवन के पास स्थित यात्री शेड पर बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

विगत वर्ष की तस्वीर : श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर
बैठक की अध्यक्षता लाल बहादुर यादव ने की। बैठक में आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से श्री रामलीला संस्कृति मंच, धनखोर की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया। श्री रामलीला मंचन के व्यास रघुवर दयाल और उमाशंकर गुप्ता होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन 28 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके साथ ही 8 नवंबर 2026 को दीपावली मेला आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने सहमति जताई।

विगत वर्ष की तस्वीर : श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर
विज्ञापन
बैठक के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुरानी कमेटी का विवरण और पिछले साल के अनुभवों पर चर्चा करके समिति भंग किया गया औरनई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में गठित कार्यकारिणी के अनुसार, इन्हें मिली जिम्मेदारी —अध्यक्ष –आशीष गुप्ता, प्रबन्धक– श्री गणेश गुप्ता (पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), उपाध्यक्ष –उदय प्रताप गोंड (रिटेलर), महासचिव – बुद्धिराम सिंह खरवार, उप प्रबंधक – कालीचरण सिंह खरवार, सचिव – अमरेश कुमार एवं संतोष यादव, कोषाध्यक्ष – विवेक कुमार, संरक्षक मंडल - लल्लन प्रसाद, नन्दलाल गुप्ता, पंडित जगदीश दुबे, रामरसी गोंड, कृष्ण मुरारी खरवार, व्यवस्थापक : लाल बहादुर यादव, राजनारायण खरवार एवं लालचंद, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक : सुनील गुप्ता, जगदीश प्रसाद, पात्र संयोजक - विनोद गुरुजी, अर्जुन गुरुजी, अशोक गुरुजी एवं शिवपूजन गुरुजी, नैम गुरुजीमंच संचालन : हुकुमचंद यादव, अर्जुन खरवार,मंच व्यवस्थापक : नंदू गोंड, अजय गोंड, रामबिहारी खरवार एवं पंकज गुप्ता शामिल हुए।

विगत वर्ष की तस्वीर : श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर
वहीं कार्यकारिणी समिति में गांव के विजय गोंड,लखराज खरवार, लल्लू खरवार, रामस्वरूप खरवार गुरुजी, लालबिहारी चौकीदार, संतोष गुप्ता, रामस्वरूप, राधेश्याम मिश्रा, पन्नालाल खरवार, ब्रह्मजीत खरवार, पन्नालाल चेरो, राजेश गुप्ता, रामनाथ यादव, नंदू भारती, समोल दादा बंगाली, आलोक भारती, फुलगणेश विश्वकर्मा, नीरज भारती, श्यामनारायण भारती, ईश्वर खरवार, काशीनाथ खरवार, सुरेश भारती, रामचंद्र बियार, रामप्रसाद यादव गुरुजी, जोगिंदर खरवार, हीरासिंह, रामजीत, दयाशंकर, जीतन खरवार, विनोद गोंड, बृजकेश्वर खरवार, जवाहिर खरवार, तपा सिंह, रामबली गोंड समेत गांव के लोग सम्मिलित हैं।
गांव के प्रधान/ प्रशासक प्रतिनिधि राजेश कुमार ने विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण और बेहतर आयोजन हेतु बधाई दी, साथ ही समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें

विगत वर्ष की तस्वीर : श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर
बैठक में समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता और प्रबंधक श्री गणेश गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील किया और कहा कि रामलीला और दीपावली मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसे भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों और ग्रामीणों की सहभागिता आवश्यक है, एक साथ मिलजुलकर आयोजन को संपन्न कराने के लिए ग्रामीणों का आह्वान किया।

विगत वर्ष की तस्वीर : श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर
विज्ञापन
बैठक में बनी सर्वसम्मति और गठित नई कार्यकारिणी के साथ अब दशहरा के बाद 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले और दीपावली के दिन समाप्त होने वाले रामलीला आयोजन की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। समिति ने यह भी जानकारी दी कि स्थानीय कलाकारों और बाहरी कलाकारों के समायोजन से मंचन होना है, साथ ही समिति ने विगत वर्ष सम्मिलित हुए अन्य गांवों के साथी, मंचन प्रेमियों, कलाकारों और सनातन जनभावना ट्रस्ट सेवा समिति लिलासी और सागोबांध रामलीला समिति का मंचन में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

विगत वर्ष की तस्वीर : श्री रामलीला संस्कृति मंच धनखोर






