होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ऑपरेशन ‘अज्ञात’ का चला चाबुक, दो दिन में 38 वाहनों का चालान, दो वाहन सीज

ऑपरेशन ‘अज्ञात’ का चला चाबुक, दो दिन में 38 वाहनों का चालान, दो वाहन सीज

8:42 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ऑपरेशन ‘अज्ञात’ का चला चाबुक, दो दिन में 38 वाहनों का चालान, दो वाहन सीज

मारकुंडी में वाहन की जाँच करती एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




बिना नंबर प्लेट, विकृत व मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों पर एआरटीओ प्रवर्तन की सख्त कार्रवाई, 61 लाख का प्रशमन शुल्क वसूला गया

सोनभद्र। सड़क सुरक्षा और वाहन नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग का ‘ऑपरेशन अज्ञात’ जनपद में प्रभावी ढंग से जारी है। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह के नेतृत्व में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट तथा मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 38 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को बंद (सीज) कर दिया गया। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों में हड़कंप मचा रहा।एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधा सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, नंबर प्लेट को जानबूझकर विकृत किया गया था अथवा मानक के अनुरूप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दो दिवसीय अभियान में कुल 38 वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 61 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूला। एआरटीओ ने कहा कि ऑपरेशन अज्ञात का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और वाहनों की सही पहचान बनाए रखना है। बिना नंबर प्लेट या मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहन कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दृष्टि से गंभीर चुनौती बनते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन स्वामी निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाकर ही सड़क पर वाहन चलाएं, अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions