होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

11:40 AM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला/चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में बृहस्पतिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह लगभग 11 बजे गुरमुरा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुद्धिलाल (40) पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी गुर्मा तथा गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड़ एक बाइक से जवारीडाड़ से गुरमुरा पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित दोनों सवार करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरे।हादसे में बाइक चालक बुद्धिलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को चोपन टोल प्लाजा की एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि मृतक बुद्धिलाल अपने ससुराल गुरमुरा में ही रहकर जीवन-यापन करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions