191.55 लाख रुपये की लागत से होगा पंचदेव मंदिर का कायाकल्प, भूमि पूजन संपन्न
191.55 लाख रुपये की लागत से होगा पंचदेव मंदिर का कायाकल्प, भूमि पूजन संपन्न
2:02 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र पंचदेव मंदिर के पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ किया गया। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण योजना के अंतर्गत 191.55 लाख रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंचदेव मंदिर दुद्धी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है। मंदिर के भव्य निर्माण से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नया स्वरूप मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मंदिर के कायाकल्प एवं सुंदरीकरण को लेकर नगरवासियों एवं प्रबुद्धजनों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने सरकार द्वारा मंदिर के संरक्षण एवं विकास के लिए स्वीकृत धनराशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण पहल बताया।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, रामेश्वर प्रसाद राय, सुमित सोनी, वीरेंद्र सिंह, अभय सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






