होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व सदर विधायक भूपेश चौबे ने लिया हिस्सा

*तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व सदर विधायक भूपेश चौबे ने लिया हिस्सा

3:07 PM, Aug 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रभक्ति का जोश, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व सदर विधायक भूपेश चौबे ने लिया हिस्सा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली भव्य यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा चुर्क

चुर्क। भारतीय जनता पार्टी चुर्क मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। सदर विधानसभा क्षेत्र के चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर से रामलीला मैदान तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर में सदर विधायक भूपेश चौबे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा रामलीला मैदान पहुंची।कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यात्रा का नेतृत्व मीरा यादव ने किया, जबकि संचालन भाजपा चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया।कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साहतिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडे, जयराम वर्मा, निवर्तमान भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सूरज चंद्रवंशी, दीपचंद महतो, इंद्रबहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने चुर्क नगर में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूती प्रदान की

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions