होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, ताजिए की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित रखने के निर्देश

मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, ताजिए की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित रखने के निर्देश

8:34 PM, Jun 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, ताजिए की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित रखने के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था व यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दुद्धी, सोनभद्र। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुद्धी कोतवाली परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने की। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने त्योहार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में एसडीएम निखिल यादव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने ताजिए की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि ताजिए की ऊंचाई निर्धारित 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही ताजिया मार्गों पर लटक रहे विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त कराने और पर्व के दौरान अनावश्यक विद्युत कटौती न करने के लिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया।नगर पंचायत को कस्बे एवं ताजिया मार्गों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं मरीजों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए एंबुलेंस के आने-जाने हेतु मार्ग को वन-वे व्यवस्था के तहत सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा उन्माद फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान अखाड़ा सदर मुजीब खान, सैफुल्लाह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी अमित कुमार, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सुरेंद्र कुमार अग्रहरि, कलीमुल्लाह खान, संजीव तिवारी, सुनील जायसवाल सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions