होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में 27-28 जून को सभी मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे विद्यालय व कार्यालय

सोनभद्र में 27-28 जून को सभी मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे विद्यालय व कार्यालय

8:45 PM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में 27-28 जून को सभी मतदेय स्थलों का होगा भौतिक सत्यापन, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे विद्यालय व कार्यालय
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। आगामी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की तैयारियों के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों का 27 एवं 28 जून, 2026 को व्यापक भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए विधानसभावार नियुक्त सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन से पूर्व किए जाने वाले इस सत्यापन का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भवनों की स्थिति तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का परीक्षण करना है, ताकि भविष्य में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।सत्यापन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी विद्यालय एवं सरकारी कार्यालय, जहां मतदेय स्थल स्थापित हैं, 27 एवं 28 जून को प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक खुले रहेंगे। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यालयाध्यक्षों को दोनों दिनों में आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे सेक्टर अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्यापन कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं।उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों का सटीक एवं व्यवस्थित सत्यापन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें, ताकि पुनरीक्षण पूर्व की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी की जा सकें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions