प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में पौधारोपण दिवस मनाया गया, 500 पौधे लगाने का लिया संकल्प
प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में पौधारोपण दिवस मनाया गया, 500 पौधे लगाने का लिया संकल्प
8:14 PM, Jul 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल, दुद्धी में शनिवार को पौधारोपण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के माध्यम से 500 पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने पौधारोपण के बाद अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर जागरूकता का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।विशिष्ट अतिथि एवं नगर पंचायत दुद्धी के स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।अपना दल (एस) के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने प्रधानमंत्री के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने की अपील की।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लवकुश प्रजापति ने छात्र-छात्राओं से 500 पौधे लगाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि इसे शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व में नंदनवन एवं कास्त क्षेत्र की कई हेक्टेयर भूमि पर हजारों पौधे लगाए जाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर मनमोहक पेंटिंग प्रदर्शित की, जिसकी अतिथियों ने प्रशंसा की। इसके बाद अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद शमीम ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर जावेद अहमद, शिक्षक सुशांत क्षेत्री, यशस्वी कपूर, बलवंत सिंह, सेबेस्टिन सुब्बा, मोनिका सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






