होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हमीद बलिदान दिवस पर 10 सितंबर को होगी काव्य संध्या व सम्मान समारोह

सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र की ओर से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस के अवसर पर 10 सितंबर, गुरुवार को शौर्य दिवस काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

7:08 PM, Sep 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हमीद बलिदान दिवस पर 10 सितंबर को होगी काव्य संध्या व सम्मान समारोह
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में होगा आयोजनसोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र की ओर से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस के अवसर पर 10 सितंबर, गुरुवार को शौर्य दिवस काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम चार बजे रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में होगा।समारोह में कवि प्रभात सिंह चंदेल को ‘सोन साहित्य रत्न’ अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा को ‘सोन संगीत रत्न’ सम्मान प्रदान किया जाएगा।काव्य संध्या में जनपद के ख्यातिलब्ध कवि रामनाथ शिवेन्द्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, ईश्वर विरागी, अजय चतुर्वेदी ‘कक्का’, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ और कौशल्या कुमारी चौहान सहित अन्य कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी संस्था प्रमुख एवं अधिवक्ता-कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी ने दी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions