होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विंढमगंज बॉर्डर क्षेत्र में गौ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक बॉर्डर इलाके में गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में की गई।

6:27 AM, Sep 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विंढमगंज बॉर्डर क्षेत्र में गौ तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक बॉर्डर इलाके में गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा के निर्देशन में उपनिरीक्षक जयप्रकाश मय पुलिस टीम ने हीराचक, विंढमगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सुमेर चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-08, ग्राम हरादाग, पोस्ट भोगाडीह, थाना रमन, झारखंड को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विंढमगंज-सोनभद्र सीमा क्षेत्र में गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions