होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने पकड़ी, किया सीज

सोनभद्र:थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के समीप मलिया नदी से मंगलवार की अलसुबह करीब चार बजे अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए

8:34 PM, Sep 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने पकड़ी, किया सीज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



पुलिस को देखकर कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
दुद्धी /विंढमगंज (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के समीप मलिया नदी से मंगलवार की अलसुबह करीब चार बजे अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई और उसे सीज कर दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कनहर और मलिया नदी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
थानाध्यक्ष विंढमगंज रविकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। वाहन को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions