होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत पुलिस जांच में जुटी

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत पुलिस जांच में जुटी

8:07 PM, Jun 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चुर्क (सोनभद्र)। स्थानीय चौकी क्षेत्र में घाघर नदी पुल से करीब 100 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक चोपन से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने रेलवे पोल नंबर 159/13, घघर नदी पुल के पास ट्रैक पर शव देखकर तत्काल चुर्क चौकी पुलिस को सूचना दी। सुचना मिलते ही चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष है।प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान कराया जा रहा है। आसपास के गांवों में भी मुनादी भी कराई जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions