होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

थाना दुद्धी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से जुड़े 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना दुद्धी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से जुड़े 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

9:01 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

थाना दुद्धी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से जुड़े 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू० डिवीजन), दुद्धी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में उमेश पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम सुगबामान (मु०नं० 931/24, धारा 323, 504, 506, 325 भा.दं.वि.), शिवनाथ पुत्र गोबिन्द, निवासी ग्राम कोरची (मु०नं० 64/24, धारा 323, 504 भा.दं.वि.) तथा सोमारू पुत्र भरत, निवासी ग्राम अमवार (मु०नं० 931/24, धारा 147, 323, 504, 506 भा.दं.वि.) शामिल हैं।पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी भागीचन्द्र एवं आरक्षी तेजप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions