एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न, 16 मामलों में एक का मौके पर निस्तारण
एसडीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न, 16 मामलों में एक का मौके पर निस्तारण
8:17 PM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

म्योरपुर/सोनभद्र(संवाददाता)।
म्योरपुर थाना परिसर में शनिवार को दुद्धी के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस में कुल 16 मामले प्राप्त हुए। इनमें 13 मामले राजस्व विभाग से संबंधित तथा तीन मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा गया।म्योरपुर थाने के उपनिरीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।इस दौरान तहसीलदार दुद्धी, राजस्व विभाग के संबंधित क्षेत्रों के लेखपाल, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






