डाक बम चला शिव के धाम
चुर्क, सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह चरम पर है। रविवार को विजयगढ़ किला से पवित्र जल लेकर डाक बम का जत्था शिवद्वार के लिए रवाना हुआ
6:44 PM, Aug 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क, सोनभद्र। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिवभक्तों में उत्साह चरम पर है। रविवार को विजयगढ़ किला से पवित्र जल लेकर डाक बम का जत्था शिवद्वार के लिए रवाना हुआ।
श्रद्धालु विजयगढ़ किला से जल लेकर राबर्ट्सगंज और घोरावल होते हुए शिवद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद सोमवार को बाबा शिवद्वार पर जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सावन के अंतिम सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से यात्रा का माहौल भक्तिमय हो उठा।






