होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से घायल पीआरबी जवान नीरज यादव की मौत, पुलिस विभाग में शोक

टैंकर की टक्कर से घायल पीआरबी जवान नीरज यादव की मौत, पुलिस विभाग में शोक

12:35 PM, May 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

टैंकर की टक्कर से घायल पीआरबी जवान नीरज यादव की मौत, पुलिस विभाग में शोक
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीआरबी जवान नीरज कुमार यादव की वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार तड़के मौत हो गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार यादव अपने साथी भीम सिंह के साथ दरनखांड़ गांव से मिली सूचना पर कार्रवाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दरनखांड़ मोड़ के पास कॉलर के बारे में पूछताछ करते समय रेणुकूट से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज समेत तीन लोग घायल हो गए थे, जिनमें नीरज और सौरभ की हालत बेहद गंभीर बताई गई थी।दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।मृतक जवान नीरज कुमार यादव मूल रूप से कुंडा थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव के निवासी थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में शोक व्याप्त 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions