जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने छात्राओं को बांटी साइकिलें
जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने छात्राओं को बांटी साइकिलें
8:20 PM, Jun 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ रविवार को विकास खंड रॉबर्ट्सगंज परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया।प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहे लाभ और विभागीय प्रगति की समीक्षा भी की।इस अवसर पर कक्षा-9 की छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिससे महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के संचालन में तकनीक का बेहतर उपयोग हो सके।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 14 से 16 जून तक आयोजित इन मेलों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें






