रेडियो ऊर्जा एफ एम 89.6 सिंगरौली ने पूर्ण किए अपने चार वर्ष पूर्ण
रेडियो ऊर्जा एफ एम 89.6 सिंगरौली ने पूर्ण किए अपने चार वर्ष पूर्ण
7:35 PM, Jul 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

..
श्री मती राधा सिंह (राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन) के मुख्य आतिथ्य में मीडिया बंधुओं एवं रेडियो टीम को किया गया सम्मानित.. सिंगरौली विंध्य नगर.. अवसर था रेडियो ऊर्जा एफ एम 89.6 के सफतला के चार वर्ष पूर्ण होने पर इसमें कार्यरत सहयोगी जनों एवं नगर के मीडिया बंधुओं एवं साहित्यकारों को सम्मानित करने का, इस हेतु एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन रेडियो स्टेशन के सभागार में किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री मती राधा सिंह जी (राज्य मंत्री मध्य प्रदेश) श्री राजेंद्र सिंह बघेल (उद्योग पति) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे!! मंच संचालन रेडियो स्टेशन के निदेशक शशिधर गर्ग जी ने किया, आपने इस स्टेशन के चार वर्ष के सफल यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने जो सपने देखे थे आज वह धरतल पर सफल होते दिख रहे है, सिंगरौली,सोनभद्र एवं छत्तीस गढ़ के क्षेत्रों तक हमारी रेडियो ऊर्जा की आवाज पहुंच रही है, श्रोताओं द्वारा इसे काफी सराहा जा रहा है, हमारे सहयोगी साथियों द्वारा सुदूर ग्रामीण आँचल सहित विभिन्न विभागों में पहुंचकर उनकी समस्याओं को उजागर एवं निवारण हेतु कार्य किया जा रहा है, कार्यक्रम के शुभारम्भ में रेडियो स्टेशन के निदेशक शशिधर गर्ग एवं डॉक्टर सुमित गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि श्री मती राधा सिंह का एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, इस अवसर पर श्री मती राधा सिंह (राज्य मंत्री मध्य प्रदेश) ने रेडियो ऊर्जा एफ एम 89.6 के चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई प्रदान की, इसके औचित्य पर बोलते हुए आपने कहा इस रेडियो स्टेशन की इस जिले में आवश्यकता थी, आज इसकी आवाज आदिवासी वनवासी एवं उन गांवों तक पहुंच रही है जहां मनोरंजन का अभाव था,आपके कार्यकर्ता वहां पहुंचकर उनकी समस्याओं को शासन एवं प्रशासन को पहुंचा रहे है,!! हर विषय पर रेडियो ऊर्जा द्वारा सशक्त जानकारी एवं वार्तालाप के माध्यम से जन हित के कार्य किए जा रहे है, विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल ने इस अवसर पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए हुए इसके निरंतर प्रगति की कामना की, समापन से पूर्व मुख्य अतिथि ने सभी आगंतुक मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल, एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया!!इस अवसर पर नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष आर के सिंह, समाजसेवी सत्यनारायण बंसल सहित अनेक बुद्धिजीवी गण उपस्थित रहे!!
यह भी पढ़ें






