होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तियरा स्टेडियम के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 6.73 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को शासन की मंजूरी

तियरा स्टेडियम के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 6.73 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को शासन की मंजूरी

5:18 PM, Jul 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तियरा स्टेडियम के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 6.73 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को शासन की मंजूरी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्यसोनभद्र। जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश सरकार ने तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए भेजे गए 6.73 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही धनराशि जारी होने की प्रक्रिया पूरी होगी और स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद तियरा स्टेडियम सोनभद्र में खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में तियरा स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिल सके।उन्होंने बताया कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार के तहत पवेलियन भवन की मरम्मत, क्षतिग्रस्त छत का पुनर्निर्माण, वॉलीबॉल कोर्ट की फेंसिंग का दुरुस्तीकरण एवं सिंथेटिक फ्लोरिंग, बाउंड्री वॉल पर कंटीले तारों की फेंसिंग, दर्शक दीर्घा का सुदृढ़ीकरण, छात्रावास एवं दर्शक दीर्घा का रंग-रोगन, हॉकी के लिए विश्वस्तरीय सिंथेटिक टर्फ का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था के लिए नालियों का निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीद जैसे कार्य कराए जाएंगे।प्रशासन का मानना है कि स्टेडियम के आधुनिकीकरण से जिले की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, जिससे सोनभद्र की पहचान एक विकसित खेल जनपद के रूप में और मजबूत होगी.

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions