बायोमेट्रिक में दिक्कत वाले राशनकार्ड धारकों को राहत, 29 सितंबर को OTP से ले सकेंगे खाद्यान्न
सोनभद्र। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी गई है। अब ऐसे राशनकार्ड धारक, जिनका अंगूठा बायोमेट्रिक सत्यापन में किसी कारणवश नहीं लग पा रहा है, वे मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के जरिए 29 सितंबर को भी राशन प्राप्त कर सकेंगे
6:11 PM, Sep 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी गई है। अब ऐसे राशनकार्ड धारक, जिनका अंगूठा बायोमेट्रिक सत्यापन में किसी कारणवश नहीं लग पा रहा है, वे मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के जरिए 29 सितंबर को भी राशन प्राप्त कर सकेंगे।जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-4167, दिनांक 25 सितंबर 2026 के निर्देश के क्रम में सितंबर माह के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ाई गई है।इससे पहले सितंबर माह में गेहूं और चावल का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 की द्वितीय त्रैमासिक अवधि के सापेक्ष चीनी का सशुल्क वितरण 10 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक निर्धारित था। उचित दर दुकानों तक खाद्यान्न एवं चीनी पहुंचने में हुई देरी के कारण कई कार्डधारक निर्धारित अवधि में राशन प्राप्त नहीं कर सके। इसे देखते हुए वितरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर तक बढ़ाई गई है।OTP और पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी जारीजिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार 29 सितंबर तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण जारी रहेगा। वहीं मोबाइल OTP के माध्यम से राशन प्राप्त करने की सुविधा 25 सितंबर के साथ-साथ 29 सितंबर को भी उपलब्ध रहेगी।इसके अलावा कार्डधारकों को 29 सितंबर तक पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत किसी अन्य उचित दर दुकान से भी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।अवशेष सदस्यों की ई-केवाईसी कराने की अपीलजिला पूर्ति अधिकारी ने अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि वर्तमान में प्रचलित राशनकार्ड में शामिल सभी यूनिट/सदस्यों की ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें।जिन कार्डधारकों अथवा परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी अभी शेष है, वे अपनी संबंधित उचित दर दुकान (राशन की दुकान) पर उपस्थित होकर ई-केवाईसी करा लें। विभाग ने लाभार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना के तहत खाद्यान्न का लाभ मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।खास बात: बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी होने पर भी पात्र लाभार्थी 29 सितंबर 2026 को मोबाइल OTP के जरिए राशन प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें






