बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश को लेकर संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह 5 सितंबर को
सोनभद्र। ग्राम स्वराज समिति, दुद्धी, सोनभद्र के तत्वावधान में आगामी 5 सितंबर 2026 को नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशीय हाल में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान के सफल आयोजन को लेकर संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा
8:14 PM, Sep 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश को लेकर संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह 5 सितंबर कोदुद्धी, सोनभद्र। ग्राम स्वराज समिति, दुद्धी, सोनभद्र के तत्वावधान में आगामी 5 सितंबर 2026 को नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशीय हाल में बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश अभियान के सफल आयोजन को लेकर संकल्प सभा एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद सोनभद्र में बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम, महिला अधिकारों के संरक्षण, नारी सुरक्षा एवं सम्मान तथा महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों को मजबूती प्रदान करना है।इस अवसर पर बाल अधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण सहित सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। साथ ही बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया जाएगा।ग्राम स्वराज समिति के सचिव महेशानंद भाई ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को बाल विवाह एवं बाल श्रम के खिलाफ जागरूक करते हुए बाल अधिकारों की रक्षा और महिला सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें






