Road Accident:कार से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत,नई बाइक लेने रेणुकूट गया था युवक
म्योरपुर (सोनभद्र)। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी-बबनडीहा गांव के बीच शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार संतानों को छोड़ गया है।
7:16 PM, Nov 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी-बबनडीहा गांव के बीच शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार संतानों को छोड़ गया है। पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।नई बाइक लेने रेणुकूट गया था युवकबीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी देवानंद यादव (25) पुत्र साधू यादव शनिवार को अपनी अपाचे बाइक से गांव के संजय और एक अन्य युवक के साथ उनकी नई बाइक लेने रेणुकूट गया था। वापसी के दौरान देवानंद अपनी बाइक से आगे चल रहा था, जबकि दोनों युवक नई बाइक से पीछे आ रहे थे। इसी दौरान कठबंधवा मोड़ के समीप पीछे से आई अज्ञात कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवानंद सड़क पर गिर पड़ा और कार उसे कुचलते हुए आगे निकल गई।चालक ने संजय को धक्का देकर कार समेत किया फरारसाथ चल रहे संजय के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक ने कुछ दूरी पर वाहन रोका। वह चालक के पास पहुंचा तो उसने उसे धक्का दे दिया और कार लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजासूचना मिलने पर म्योरपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इसी दौरान उधर से गुजर रहे म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ भी घटनास्थल पर रुके और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने में भी सहयोग किया।छोटे बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बताया जाता है कि मृतक के पिता साधू यादव गांव में कोटेदार हैं। करीब दस वर्ष पहले बीमारी के चलते देवानंद के बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देवानंद अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत से मासूम बच्चों के सिर से साया उठने के साथ ही परिवार के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें






