Road Accident: सड़क किनारे खड़े हाईवा में घुसी तेज रफ्तार पिकअप, चालक-खलासी की मौत
सुकृत, सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चहलवा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
10:00 AM, Sep 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चहलवा के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लियासुकृत, सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चहलवा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचान पिकअप चालक सद्दाम हुसैन (32) निवासी खतौली, थाना दुद्धी और खलासी रविन्द्र कुमार (27) निवासी कादल, थाना दुद्धी के रूप में हुई है।बताया गया कि पिकअप वाराणसी की ओर जा रही थी। चहलवा के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप संख्या JH 03 AL 6554 और हाईवा ट्रक संख्या BR 24 GD 2601 को कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।यह हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत चहलवा के पास हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






