Road Accident:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो सगे भाई घायल, एक की मौत
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक भाई की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया
9:04 AM, Sep 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक भाई की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, असनहर गांव निवासी दिनकर कुशवाहा (पुत्र सूरजलाल कुशवाहा) और उनके भाई दिवाकर कुशवाहा बुधवार शाम करीब 6:15 बजे घर के समीप सड़क की पटरी पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में दिनकर के छाती, चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दिनकर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दिनकर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक, दिनकर सामाजिक और होनहार युवक था। उसके पीछे पत्नी सहित परिवार और तीन बेटियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने शव को घर लाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी और फरार बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें






