खेलते समय सांप ने 5 वर्षीय मासूम को काटा, सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार
खेलते समय सांप ने 5 वर्षीय मासूम को काटा, सीएचसी दुद्धी में चल रहा उपचार
6:16 AM, Jul 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम को सांप ने काट लिया। घटना में बच्चे के बाएं पैर में चोट आई।जानकारी के अनुसार, आरव (5 वर्ष), पुत्र रवि सोनी, घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक रसेल वाइपर सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल निजी वाहन से बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया।परिजनों ने बताया कि घटना के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उसका उपचार जारी है। फिलहाल आरव की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है तथा उसका इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।
यह भी पढ़ें






