होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

महुआवारी बचाओ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिला तो होगा डीएम कार्यालय का घेराव: संदीप मिश्रा

महुआवारी बचाओ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिला तो होगा डीएम कार्यालय का घेराव: संदीप मिश्रा

6:20 AM, Jul 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

महुआवारी बचाओ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिला तो होगा डीएम कार्यालय का घेराव: संदीप मिश्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाई पुनर्वास की मांग, बोले— मूलभूत सुविधाओं के बिना विस्थापन स्वीकार नहीं


सोनभद्र महुआवारी में प्रस्तावित विस्थापन के विरोध और प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास की मांग को लेकर रविवार को "महुआवारी बचाओ अभियान" के तहत समृद्धी जन कल्याण संस्थान के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) नीति के अनुरूप अधिकार दिलाने की मांग उठाई सभा को संबोधित करते हुए किसान नवजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि आदिवासियों का अपमान और उनके अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रभावित परिवारों को R&R नीति के तहत सम्मानजनक पुनर्वास नहीं दिया गया तो जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।जनसभा में ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित पुनर्वास स्थल पर पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उनका कहना था कि जब तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक विस्थापन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से सम्मानजनक और सुविधायुक्त पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की।जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की और आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समृद्धी जन कल्याण संस्थान की ओर से सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद अहमद, महावीर सिंह, अभिनव राजपूत, के.पी. सोनकर, राजू, वाजिद, विजय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions