होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख प्रकाशित,12 जुलाई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज कराए जा सकते हैं सुझाव एवं आपत्तियां

चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख प्रकाशित,12 जुलाई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज कराए जा सकते हैं सुझाव एवं आपत्तियां

8:14 PM, Jul 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख प्रकाशित,12 जुलाई तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दर्ज कराए जा सकते हैं सुझाव एवं आपत्तियां
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जनपद में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का आलेख प्रकाशित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 400-घोरावल, 401-रॉबर्ट्सगंज, 402-ओबरा (अ.जन.जा.) एवं 403-दुद्धी (अ.जन.जा.) के मतदेय स्थलों का आलेख 4 जुलाई, 2026 को प्रकाशित किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रकाशित आलेख को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि आमजन प्रस्तावित मतदेय स्थलों का अवलोकन कर सकें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि यदि मतदेय स्थलों के संबंध में कोई सुझाव अथवा आपत्ति हो तो उसे 12 जुलाई, 2026 तक लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय, सोनभद्र में उपलब्ध करा दें। निर्धारित अवधि में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के युक्तिकरण एवं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ऐसे में सभी संबंधित पक्ष समय सीमा के भीतर अपने सुझाव एवं आपत्तियां अवश्य दर्ज कराएं, जिससे आवश्यकतानुसार उनका परीक्षण किया जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions