होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

School holiday:सोनभद्र मे 3 सितंबर तक 12 तक के सभी स्कूल, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, अत्यधिक जलजमाव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 3 सितंबर 2026 को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे

5:20 PM, Sep 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

School holiday:सोनभद्र मे 3 सितंबर तक 12 तक के सभी स्कूल, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


भारी बारिश और जलजमाव के चलते 3 सितंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्य करेंगेसोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, अत्यधिक जलजमाव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 3 सितंबर 2026 को जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 12 तक के माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के अनुसार विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यों का क्रियान्वयन जारी रखेंगे।विद्यालयों में यू-डायस प्रोग्रेशन, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल, ज्ञान एकेडमी आदि विभागीय कार्य पूर्ववत किए जाते रहेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को भेज दी गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions