खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी,तीन महिला कांस्टेबल घायल
खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, रायपुर थाने की तीन महिला कांस्टेबल घायल
6:20 PM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में रायपुर थाने में तैनात तीन महिला कांस्टेबल घायल हो गईं। तीनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए रायपुर थाने जा रही थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।हादसे में 24 वर्षीय भूमिका, 32 वर्षीय अलोपरानी और 23 वर्षीय आस्था मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल कांस्टेबलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया।वैनी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि तीनों महिला कांस्टेबल रायपुर थाने में तैनात हैं और सुबह ड्यूटी पर जाते समय यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद पुलिस विभाग में चिंता का माहौल है।
यह भी पढ़ें






