होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में सनसनी: कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने कुएं में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया।

12:51 PM, May 6, 2026

Share:

Edited By: Sonprabhat News Desk , Reported By: Anil agrahari

सोनभद्र में सनसनी: कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

Image : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र/चोपन। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित भारत टेंट हाउस के पीछे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने की सूचना फैली। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने कुएं में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। यह हत्या, आत्महत्या या हादसा—इन सभी संभावनाओं पर पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल भी देखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions