होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी डाला पुलिस

डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ओवरब्रिज के समीप का एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाडी गाव टावर के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की

2:26 PM, Oct 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी डाला पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ओवरब्रिज के समीप का एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाडी गाव टावर के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी गांव निवासी जयराम पांडेय (45 वर्ष), पुत्र सुदामा पांडेय, का शव बाड़ी गांव टावर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन के बैक करने का निशाना बना है। इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुईपुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल डाला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions