होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन नदी किनारे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सोन नदी किनारे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

9:39 PM, Jul 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोन नदी किनारे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रेडियां इलाके में सोन नदी किनारे एक खदान के पास अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से दलदली मिट्टी में फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।स्थानीय निवासी संतोष कुमार कनौजिया ने बताया कि कुछ चरवाहे और बच्चे नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर दलदली मिट्टी में फंसे शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल गांव के लोगों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण सोन नदी का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया है। आशंका जताई जा रही है कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर रेडियां क्षेत्र तक पहुंचा और नदी किनारे दलदली मिट्टी में फंस गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions