होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सांप के डंसने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया अमूल्य समय

सांप के डंसने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया अमूल्य समय

6:32 AM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सांप के डंसने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया अमूल्य समय
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:दुद्धी तहसील के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडारी गांव में करैत सांप के काटने से सात वर्षीय बच्ची खुशी की मौत हो गई। समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों द्वारा झाड़-फूंक कराने के कारण बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी।परिजनों के अनुसार, खुशी पुत्री ललन शनिवार देर रात भोजन करने के बाद अपनी नानी के साथ घर में जमीन पर सो रही थी। रात करीब एक बजे बिस्तर में घुसे करैत सांप ने उसकी पीठ और गर्दन पर दो बार डंस लिया। बच्ची ने दर्द होने पर अपनी नानी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग घबरा गए।घबराहट में परिजन बच्ची को घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित एक झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति के पास ले गए। बताया जाता है कि करीब चार घंटे तक झाड़-फूंक चलती रही। इस दौरान बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई और सुबह लगभग पांच बजे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।बच्ची के पिता ललन ने बताया कि घटना के समय परिवार घबरा गया था। पहाड़ी क्षेत्र में रहने और उचित निर्णय नहीं ले पाने के कारण वे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे, जिससे समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिल सका।खुशी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और कक्षा दो की छात्रा थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल भी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्पदंश के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों ने अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय बिना समय गंवाए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचें, क्योंकि समय पर चिकित्सा उपचार से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions