सोनभद्र में प्रधानाचार्यों के बड़े पैमाने पर तबादला,इण्टर कॉलेजों को मिले 11 पी.ई.एस. प्रधानाचार्य, पढ़े पूरी खबर
सोनभद्र में प्रधानाचार्यों के बड़े पैमाने पर तबादला,इण्टर कॉलेजों को मिले 11 पी.ई.एस. प्रधानाचार्य, पढ़े पूरी खबर
9:03 PM, Jul 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 द्वारा जारी कार्यालय आदेशों के तहत पुरुष एवं महिला संवर्ग में कार्यरत प्रधानाचार्यों को नई तैनाती दी गई है। शासन के आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित पद/स्थान पर तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है।जारी आदेशों में सोनभद्र जिले के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की तैनाती की गई है। इनमें संतोष कुमार विवेक, उमेश कुमार मिश्र, ब्रह्मजीत यादव, सुरेश, डॉ. रवीन्द्र नाथ यादव, सुरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुंवर, ओम प्रकाश, लक्ष्मण प्रसाद तथा श्रीमती निशा सिंह शामिल हैं।इन अधिकारियों को क्रमशः रामगढ़, खुड़िया, चपकी, मुड़िलाड़ी, नदवा, अनपरा, शक्तिनगर, कोन, गुरमा और राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद पर तैनात किया गया है।शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। आदेश विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।नोट: यह खबर उपलब्ध आदेश-पत्रों के आधार पर तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें






