पतंजलि योग परिवार रेनुकूट द्वारा गुरु पूर्णिमा का हुआ भव्य आयोजन
पतंजलि योग परिवार रेनुकूट द्वारा गुरु पूर्णिमा का हुआ भव्य आयोजन
11:33 AM, Jul 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रेनुकूट:गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन "आज दिनांक 29-7-2026 को पतंजलि योग परिवार रेणुकूट सोनभद्र द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा का आयोजन यज्ञ -हवन के साथ किया गया। सभी लोगों ने गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित कर,मत्था टेका। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता पतंजलि जिला मुख्य संरक्षक बाबू जी श्री साधू सिंह ने किया व सभी को अपना आशीर्वाद दिया। पतंजलि जिला महामंत्री विनोद कुमार शर्मा ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला तथा गुरु दरिया में नहांना,मन कहीं दूर मत जाना भजन द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तहसील प्रभारी श्री राम नारायण गुप्ता जी, श्री महेन्द्र नाथ आर्य, विनोद , मार्ग निर्देशक श्री गिरधर लाल जी, पतंजलि जिला संगठन मंत्री श्री सीताराम जी व आदि लोगों ने गुरु के महिमा पर प्रकाश डाला। बहनों में बहन विंदू सिंह ने गुरु भजन सुनाया। इस अवसर पर श्री मनोज , अशोक ,उदय भान ,मंसा राम,दिनेश , लक्ष्मण , गुप्तेश्वर ,सतोष, नंदलाल , प्रेम शुक्ला जी, विद्यालय प्रधानाचार्य श्री देव प्रकाश पाण्डेय व बहनों में रम्भा, तारा आदि लोगों ने भाग लिया ।
यह भी पढ़ें






