एनडीपीएस एक्ट के वांछित वारंटी अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट के वांछित वारंटी अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
8:46 PM, Jul 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।इसी अभियान के दौरान 24 जुलाई 2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस ने संदीप कुमार बियार (25 वर्ष) पुत्र रामनन्दन, निवासी ग्राम चन्दुआर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0-363/2023 एवं मु0अ0सं0-35/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश (SC/ST)/स्पेशल कोर्ट, सोनभद्र द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार रायउपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तवआरक्षी सत्यम सरोजसोनभद्र पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें






