होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

8:21 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 25 जुलाई। शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹7.20 लाख नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल, एक पासबुक, पैन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, थाना शक्तिनगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 85/2026, धारा 331(4), 305(ए) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के मामले में 25 जुलाई 2026 को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (21 वर्ष), निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर तथा पिंटू उर्फ ननकी (23 वर्ष), निवासी एम.जी.आर. बस्ती, थाना शक्तिनगर के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7.20 लाख नकद, एक पासबुक, एक पैन कार्ड, चोरी की धनराशि से खरीदी गई यामाहा मोटरसाइकिल (वाहन संख्या BE04AP7121) तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल मान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, हेड कांस्टेबल मुनीष कुमार तथा कांस्टेबल अमृत लाल शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions