होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर, चोपन में डीएम-एसपी ने संभाली कमान

सोनभद्र। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित बस्तियों का औचक निरीक्षण कर जमीनी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

9:22 PM, Sep 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर, चोपन में डीएम-एसपी ने संभाली कमान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर, डीएम-एसपी ने चोपन में लिया जायजा

नदी किनारे बस्तियों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

सोनभद्र। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने चोपन क्षेत्र में सोन नदी के किनारे स्थित बस्तियों का औचक निरीक्षण कर जमीनी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नदी के बढ़ते जलस्तर, तटवर्ती बस्तियों की स्थिति और संभावित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी किनारे एवं निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जाए और जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में स्थानीय नागरिकों को तत्काल सचेत किया जाए।डीएम ने नदी तट के संवेदनशील एवं आवागमन वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नदी के किनारे अथवा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोका जाए। साथ ही संभावित आपात स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए।नदी किनारे न जाएं, बच्चों और पशुओं को भी रखें दूरजिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की कि सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, ऐसे में सभी लोग विशेष सतर्कता बरतें। नदी तट, तेज बहाव और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। बच्चों एवं पशुओं को भी नदी और जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रखें। प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जिला प्रशासन द्वारा सोन नदी के जलस्तर और तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार पासवान, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सीओ सदर रणधीर मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चोपन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions