राज्यमंत्री व जिलाधिकारी की मौजूदगी में ग्राम प्रहरियों को बांटी गईं साइकिलें और सुरक्षा उपकरण
राज्यमंत्री व जिलाधिकारी की मौजूदगी में ग्राम प्रहरियों को बांटी गईं साइकिलें और सुरक्षा उपकरण
sonebhadra
5:54 PM, Oct 13, 2026
Share:
Edited By: U. Gupta , Reported By: Sanjay Singh

68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम
आज मंगलवार को जनपद बरेली में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में आयोजित प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का कार्यक्रम, जनपद सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति में टीवी के माध्यम से रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में सजीव प्रसारण किया गया तथा जनपद सोनभद्र के ग्राम प्रहरियों को 149 साइकिल,130 टॉर्च 132 रेनकोट वितरित किए गए।
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस पहल का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके कर्तव्यों के निर्वहन को और अधिक सुगम बनाना है। इस अवसर पर माo समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार गोंड, मा0 सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के उपस्थिति रहे
यह भी पढ़ें





