होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: खेत में काम करते समय युवक को सांप ने डसा, वाराणसी ले जाते समय मौत

खेत में काम करते समय युवक को सांप ने डसा, वाराणसी ले जाते समय मौत

9:51 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal

सोनभद्र: खेत में काम करते समय युवक को सांप ने डसा, वाराणसी ले जाते समय मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार रात सर्पदंश से मौत हो गई। खेत में काम करने के दौरान उसे विषैले सांप ने डस लिया था।जानकारी के अनुसार, पटवध गांव निवासी 24 वर्षीय रामनाथ कुशवाहा, पुत्र स्वर्गीय फुल्लन कुशवाहा, शुक्रवार शाम खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी।परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।वाराणसी ले जाते समय रास्ते में रामनाथ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions