होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: दहेज प्रताड़ना मामले में फरार कमल हसन व नसीमा बीबी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

दुद्धी। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की

9:19 PM, Sep 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

Sonbhadra crime: दहेज प्रताड़ना मामले में फरार कमल हसन व नसीमा बीबी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डेढ़ वर्ष से फरार आरोपियों की तलाश में नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई

विंढमगंज/दुद्धी। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। नगर उंटारी महिला थाना कांड संख्या 05/2025, दिनांक 12 मार्च 2025 से संबंधित मामले में आरोपी कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ न्यायालय नगर उंटारी, गढ़वा द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना पुलिस, सोनभद्र के सहयोग से महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को उनके घर पर चस्पा किया।इस दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी संबंधित प्रकरण में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।पुलिस ने दोनों आरोपियों को शीघ्र न्यायालय नगर उंटारी अथवा महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मनी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी, आरक्षी रेखा कुमारी तथा विंढमगंज थाना के हेड कांस्टेबल ऐनुल हुदा मौजूद रहे।न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions