होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: दर्जनों गाड़ियों से पहुंची एसओजी-पुलिस, खनन कारोबारी के घर छापा, कारोबारी फरार, पत्नी से थाने में पूछताछ

सोनभद्:ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा नगर में गुरुवार शाम एक बड़े खनन कारोबारी के आवास पर एसओजी और कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की। करीब दर्जन भर वाहनों से पहुंची पुलिस टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कारोबारी अपने आवास पर मौजूद नहीं मिले। पुलिस उनकी पत्नी को थाने ले गई, जहां देर तक उनसे पूछताछ की गई।

6:32 AM, Sep 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Sonbhadra crime: दर्जनों गाड़ियों से पहुंची एसओजी-पुलिस, खनन कारोबारी के घर छापा, कारोबारी फरार, पत्नी से थाने में पूछताछ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

खनन कारोबारी के घर एसओजी-पुलिस की छापेमारी, पत्नी से थाने में पूछताछ

सोनभद्:ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा नगर में गुरुवार शाम एक बड़े खनन कारोबारी के आवास पर एसओजी और कई थानों की पुलिस ने छापेमारी की। करीब दर्जन भर वाहनों से पहुंची पुलिस टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कारोबारी अपने आवास पर मौजूद नहीं मिले। पुलिस उनकी पत्नी को थाने ले गई, जहां देर तक उनसे पूछताछ की गई।

बताया जाता है कि गुरुवार शाम अचानक एसओजी के साथ कई थानों की पुलिस कारोबारी के आवास पर पहुंची। पुलिस टीम ने घर की जांच-पड़ताल की और कारोबारी के संबंध में परिवार के सदस्यों से जानकारी ली। इस दौरान कारोबारी की पत्नी को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। आवास के आसपास सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि खनन कारोबारी को किस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और छापेमारी किस जांच के सिलसिले में की गई।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि खनन कारोबारी को किसी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसी के चलते उनके आवास पर पुलिस टीम भेजी गई थी। कारोबारी घर पर नहीं मिले, जिसके बाद परिवार के लोगों से उनके संबंध में पूछताछ की गई।

विज्ञापन

एएसपी ने मामले से जुड़े अन्य विवरण बताने से इनकार किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions